#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

प्लास्टिक उन्मूलन महा अभियान 5.0 का होगा शुभारंभ, व्यापारियों के साथ हुई रणनीतिक बैठक

प्लास्टिक उन्मूलन महा अभियान 5.0 का होगा शुभारंभ, व्यापारियों के साथ हुई रणनीतिक बैठक

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला


गोला गोकर्णनाथ, खीरी। नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ में प्लास्टिक उन्मूलन महा अभियान 5.0 के शुभारंभ को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई।

श्याम बिहारी मिश्रा गुट के जिला अध्यक्ष राम मोहन सोनी ने कहा कि सबसे पहले सिंगल यूज प्लास्टिक के थोक व्यापारियों को नोटिस जारी कर छोटे दुकानदारों को पॉलीथीन की बिक्री रोकने के निर्देश दिए जाएं।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अरुण अवस्थी ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व सूचना देने का सुझाव दिया। वहीं नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार ने कहा कि सावन मेले को देखते हुए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से रोकना चाहिए।

सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा तथा स्कूलों में प्लास्टिक उन्मूलन विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।

अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि इस बार नगर पालिका पहले सिंगल यूज प्लास्टिक के थोक विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके बाद छोटे दुकानदारों पर प्लास्टिक मिलने पर जब्तीकरण और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने का अभियान भी चलाया जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने कहा कि प्लास्टिक उन्मूलन महा अभियान 5.0 की शुरुआत जनजागरूकता से होगी। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के कारण नालियां चोक हो जाती हैं, जिससे जलभराव की समस्या पैदा होती है। साथ ही आवारा गौवंश पॉलीथीन खा लेते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने नगरवासियों से सिंगल यूज पॉलीथीन का प्रयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की।

बैठक में कंछल गुट के जिला अध्यक्ष नानक चंद्र वर्मा, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष विश्वनाथ राजपूत, मुनेन्द्र पाल सिंह (जिला महामंत्री, श्याम बिहारी मिश्रा गुट), पंकज राजपूत, नामित सभासद शत्रोहन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र कटियार, पूर्व मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा सहित कई व्यापारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button