सांसद की सिफारिश के बाद नगर निगम का फैसला: भीलवाड़ा के नए ई-बस डिपो का नाम होगा ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पीएम-ई बस सेवा डिपो

सांसद की सिफारिश के बाद नगर निगम का फैसला: भीलवाड़ा के नए ई-बस डिपो का नाम होगा ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पीएम-ई बस सेवा डिपो’
विशेष रिपोर्ट -सत्यनारायण सेन गुरला
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत स्वीकृत 50 ई-बसों के संचालन के लिए सुखाड़िया नगर में बने नए डिपो का आधिकारिक नामकरण कर दिया गया है। *सांसद दामोदर अग्रवाल की अनुशंसा* पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर निगम भीलवाड़ा ने इस *डिपो का नाम “डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी पीएम-ई बस सेवा डिपो” रखने का आधिकारिक आदेश जारी* कर दिया है।
📋 दोनों सरकारी पत्रों के अनुसार मुख्य घटनाक्रम5 जुलाई 2026 (सांसद का अनुशंसा पत्र)
भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने पत्र क्रमांक 675/2026 के जरिए जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर राजीव गांधी रिंग रोड, मोहन लाल सुखाड़िया नगर में निर्मित ई-बस टर्मिनल का नाम “डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी” के नाम पर रखने की सिफारिश की थी।
6 जुलाई 2026 (नगर निगम का आधिकारिक आदेश):
सांसद के पत्र का संज्ञान लेते हुए नगर निगम आयुक्त (हेमा राम) ने सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर आदेश (क्रमांक: न.नि.भी./ई-बस/2026–27) जारी किया।
आदेश लागू: आदेश के तहत राजीव गांधी रिंग रोड, सुखाड़िया नगर स्थित नवनिर्मित ई-बस डिपो का नाम “डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी पीएम-ई बस सेवा डिपो” तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
*विभागीय प्रतिलिपि*: नगर निगम ने इस आदेश की प्रतियां स्वायत्त शासन विभाग (जयपुर), RUDSICO, MoHUA (भारत सरकार), JCTSL और जिला कलेक्टर कार्यालय को आगे की कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी हैं।




