जिलाधिकारी खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी की अध्यक्षता में तहसील गोला में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

जिलाधिकारी खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी की अध्यक्षता में तहसील गोला में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
ब्यूरो रिपोर्ट: तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी, 06 जुलाई 2026। सोमवार को जनपद की प्रत्येक तहसील स्तर पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील गोला में जिलाधिकारी खीरी श्री अंजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच करते हुए उनका विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर आवश्यक रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए।
इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहे तथा प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई कराई।



