मिशन शक्ति अभियान के तहत खीरी पुलिस ने आयोजित किया “बहू-बेटी सम्मेलन”

मिशन शक्ति अभियान के तहत खीरी पुलिस ने आयोजित किया “बहू-बेटी सम्मेलन”
ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी, 06 जुलाई 2026। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद खीरी के विभिन्न थानों के मिशन शक्ति केंद्रों पर “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया।
सम्मेलन के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने क्षेत्र में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, अधिकार, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, महिला सशक्तिकरण, मानसिक तनाव, आत्महत्या रोकथाम, साइबर स्टॉकिंग तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया।
कार्यक्रम में महिलाओं को यूपी-112, महिला हेल्पलाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस द्वारा बताया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जुलाई माह के प्रत्येक रविवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आयोजित किए जाएंगे।



