#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, पलिया विधायक रोमी साहनी ने प्रतिनिधि के माध्यम से भेजी ₹10,000 की आर्थिक सहायता

अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, पलिया विधायक रोमी साहनी ने प्रतिनिधि के माध्यम से भेजी ₹10,000 की आर्थिक सहायता
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
पलिया, खीरी। भवानीगंज ग्राम सभा के पुनर्भु ग्रांट निवासी पूनम सक्सेना (पत्नी दिनेश सक्सेना) का गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पलिया विधायक ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने प्रतिनिधि वेद प्रकाश शर्मा के माध्यम से मृतक के घर ₹10,000 की आर्थिक सहायता तत्काल भिजवाई।
विधायक द्वारा भेजी गई इस सहायता के बाद ही परिजनों ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की। इस कठिन समय में मिली मदद से परिवार को बड़ी राहत मिली।
ग्रामीणों और परिजनों ने विधायक के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।



