#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

गोला देहात से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) “VB-G RAM G” का शुभारंभ

गोला देहात से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) “VB-G RAM G” का शुभारंभ

  ब्यूरो रिपोर्टर – तुषार शुक्ला

गोला गोकर्णनाथ  खीरी। कुम्भी विकासखंड की ग्राम पंचायत गोला देहात में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) – VB-G RAM G का शुभारंभ किया गया। योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 125 दिनों के मजदूरी आधारित रोजगार की कानूनी गारंटी** प्रदान कर उनकी आजीविका को सशक्त बनाना है।

शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र गिरी (मोंटी भैया) रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश गिरी, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र परिवारों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने योजना का स्वागत करते हुए इसे गांवों के विकास और रोजगार सृजन के लिए लाभकारी बताया।

Related Articles

Back to top button