#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

जेकेएसएस ने लगाया जन जागरूकता शिविर एवं गांव की समस्या गांव में समाधान चौपाल बैठक।

जेकेएसएस ने लगाया जन जागरूकता शिविर एवं गांव की समस्या गांव में समाधान चौपाल बैठक।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिविर में महिला अधिकारों व सुरक्षा पर चर्चा, 12 सितंबर लोक अदालत की दी जानकारी।

रिपोर्ट_अखिलेश कुमार यादव,पीलीभीत

जनपद पीलीभीत की तहसील सदर पीलीभीत तहसील सभागार में सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ की जन जागरूकता, एवं गांव की समस्या – गांव में समाधान चौपाल बैठक का आयोजन किया, तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत का बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस के संबंध में शिविर एवं जागृति यूनिट के संबंध में शिविर लगाया गया। दोनों संयुक्त शिविरों में जन कल्याण सुरक्षा संघ के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने संस्था के उद्देश्यों एवं कानून पर विस्तार से चर्चा की सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया एवं महिला पुरुष के अधिकारों पर चर्चा की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे मनोज शर्मा पीएलबी कानून के विषय में विस्तार से जानकारी एवं महिलाओं की गिरफ्तारी के विषय में व महिला सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी, 12 सितंबर को लगने वाले लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा लोगों के शामिल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश चंद्र शर्मा नगर प्रभारी पूनम देवी वर्मा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महिला ममता राजभर कार्यालय/जिला व्यवस्थापिका बबिता प्रजापति प्रधान कार्यालय सचिव प्रेमपाल वर्मा एम खान चिंतामणी प्रवेश शर्मा सरजीत सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button