राइफल शूटर प्रणव तिवारी ने जीते दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक

राइफल शूटर प्रणव तिवारी ने जीते दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी के होनहार राइफल शूटर प्रणव तिवारी ने नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित **49वीं उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता-2026** में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
जन्म से श्रवण बाधित प्रणव तिवारी ने डेफ वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन की सामान्य वर्ग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रणव की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, शुभचिंतकों और जिलेवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।



