#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला के आवास पर धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला के आवास पर धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन
  ब्यूरो रिपोर्टर  -तुषार शुक्ला

मितौली, खीरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को कस्ता क्षेत्र के पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला के आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button