#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, डीएम ने दिखाई जागरूकता रैली को हरी झंडी

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, डीएम ने दिखाई जागरूकता रैली को हरी झंडी

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी, 01 जुलाई। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम और बचाव को लेकर बुधवार से “संचारी रोग नियंत्रण अभियान” का शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता के साथ फीता काटकर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, डीपीओ (आईसीडीएस) भारत प्रसाद, डीपीआरओ विशाल सिंह एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार की उपस्थिति में जनजागरूकता रैली तथा वेक्टर कंट्रोल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनभागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा आमजन से स्वच्छता अपनाने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button