#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी महेशपुर में बाघ की मौत, कल इसी बाघ ने किसान पर किया था हमला

लखीमपुर खीरी महेशपुर में बाघ की मौत, कल इसी बाघ ने किसान पर किया था हमला

जिला ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला


लखीमपुर खीरी। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की महेशपुर रेंज में आज मंगलवार (30 जून 2026) को एक बाघ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसी बाघ ने सोमवार को क्षेत्र के एक किसान पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दक्षिण खीरी के डीएफओ तापस मिहिर ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघ की **प्राकृतिक मृत्यु** प्रतीत हो रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए बाघ के शव को पोस्टमार्टम हेतु भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), बरेली भेजा जा रहा है।

वन विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button