#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

बिहारीगढ़ में हिंदू रक्षा दल के कार्यालय का भव्य उद्घाटन, राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ‘पिंकी भैया’ का हुआ जोरदार स्वागत

बिहारीगढ़ में हिंदू रक्षा दल के कार्यालय का भव्य उद्घाटन, राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ‘पिंकी भैया’ का हुआ जोरदार स्वागत

संवाददाता -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर कस्बा बिहारीगढ़ में रविवार को हिंदू रक्षा दल के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन समारोह उत्साह, जोश और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ‘पिंकी भैया’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया तथा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा, संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारत माता के जयघोष और संगठन के नारों से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन मास्टर विनोद चौहान ने किया। अपने संबोधन में उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि हिंदू रक्षा दल समाज में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा भाव के साथ समाज के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ‘पिंकी भैया’ ने कहा कि हिंदू रक्षा दल का उद्देश्य समाज में एकता, सुरक्षा और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के हितों की रक्षा तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने युवाओं से अधिक संख्या में संगठन से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया।
समारोह की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी शुभम कंबोज ने संभाली। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बिहारीगढ़ क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा, मास्टर विनोद चौहान, मंडल अध्यक्ष शुभम कंबोज, पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह, प्रवेश कंबोज, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन दीप कौर सिद्धू, भवन सिंह पुंडीर, सुमन कंबोज, श्रद्धा राजपूत, सहारनपुर टीम से गौरव कोरी जिला प्रभारी ,रूपल सैनी गौरक्षक प्रमुख
सुधांशु शर्मा महानगर अध्यक्ष
विशाल धीमान नगर मंत्री
अंकित कुमार , रवि सैनी विकास, कुणाल उपाध्याय, निखिल नगर, सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button