खीरी नौरंगाबाद में घर के अंदर निकला विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

खीरी नौरंगाबाद में घर के अंदर निकला विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
ब्यूरो रिपोर्टर – तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी थाना सिंगाही क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौरंगाबाद स्थित निबुआ फार्म में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर के अंदर विशालकाय अजगर निकल आया। अजगर को देखकर घरवालों में दहशत फैल गई।घर के अंदर मिला अजगर
मामला नौरंगाबाद के निबुआ फार्म निवासी दयाल सिंह के घर का है। सोमवार को घर के अंदर अचानक एक विशालकाय अजगर दिखा। इतने बड़े अजगर को देखकर घर के सभी सदस्य घबरा गए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।वन विभाग को दी सूचना
घरवालों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मी हकीमुद्दीन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन कर्मी ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
जंगल में छोड़ा गया रेस्क्यू किए गए अजगर को बाद में सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। वन कर्मी हकीमुद्दीन ने बताया कि अजगर पूरी तरह स्वस्थ था। संभवतः भोजन की तलाश में वह रिहायशी इलाके में आ गया था।अजगर पकड़े जाने के बाद घरवालों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस तरह का कोई भी वन्यजीव दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना दें, खुद पकड़ने की कोशिश न करें।



