#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सफाई कर्मियों का वेतन ना बढ़ाये जाने को लेकर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लाइसेंस शुल्क ज्यादा लगाने पर भड़के पार्षद टिंकू अरोड़ा

सफाई कर्मियों का वेतन ना बढ़ाये जाने को लेकर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लाइसेंस शुल्क ज्यादा लगाने पर भड़के पार्षद टिंकू अरोड़ा

विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर नगर निगम बोर्ड बैठक में वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने पिछले काफी समय से सफाई कर्मियों के वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे सफाई कर्मियों की मेहनत के अनुसार उनका वेतन होना चाहिए जिस पर बोर्ड बैठक में जमकर बरसे और वेतन वृद्धि पर आज बोर्ड ने तत्काल निर्णय लिया इसके अलावा प्रतिष्ठानों पर अत्यधिक वृद्धि कर के लाइसेंस शुल्क लगाने का खुलकर विरोध किया ओर कहा छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारियों का लाइसेंस शुल्क के नाम पर उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा व नगर निगम में ब्लैक लिस्ट ठेकेदारों पर कार्रवाई न होने और उनका द्वारा निगम में हस्तक्षेप करने का पूर्ण रूप से विरोध किया गया और उनसे अधिकारियों की मिली भगत का आरोप लगाया ओर तत्काल उन ठेकेदारों पर दंडनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए कहा जिस पर महापौर ने तत्काल अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए सहारनपुर नगर में रायवाला कपड़ा मार्केट , वुडन सिटी , लकड़ी बाजार कम्बोह पुल और हिरण मारण मार्केट में अन्य प्रदेशों से व्यापारी आते हैं और ऐसे में ठंडा पानी के फ्रिज लगे होने चाहिए जिससे आने वाले व्यापारियों को पानी की सुविधा हो सके और जन्म मृत्यु की तीनों जोन की एक विंडो पिछले काफी समय से नगर निगम में लगाने के लिए मजबूत पार्षद दल की बात को रखा जिस पर नगर आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया इसके इलाहाबाद जनता हित से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से बात रखी।

Related Articles

Back to top button