नेशनल वीआईपी प्रेस क्लब के दसवीं स्थापना दिवस के सहारनपुर के बिहारीगढ़ की तेज-तर्रार पत्रकार एवं जानी-मानी समाजसेवी अमनदीप कौर सिद्धू का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल था

नेशनल वीआईपी प्रेस क्लब के दसवीं स्थापना दिवस के सहारनपुर के बिहारीगढ़ की तेज-तर्रार पत्रकार एवं जानी-मानी समाजसेवी अमनदीप कौर सिद्धू का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल था
विशेष रिपोर्ट -सोनू राणा
सहारनपुर नेशनल वीआईपी प्रेस क्लब के दसवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह में देशभर से पत्रकारिता, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चयनित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाना था। सम्मानित होने वाले विशिष्ट नामों में सहारनपुर के बिहारीगढ़ की तेज-तर्रार पत्रकार एवं जानी-मानी समाजसेवी अमनदीप कौर सिद्धू का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल था। हालांकि, अपरिहार्य कारणों से अमनदीप कौर सिद्धू समारोह में उपस्थित नहीं हो सकीं। इसके बाद नेशनल वीआईपी प्रेस क्लब के राष्ट्रीय सचिव असगर आलम ने सहारनपुर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान उन्हें राष्ट्रीय गौरव सम्मान का स्मृति-चिह्न एवं क्लब का सम्मान-पटका पहनाकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि देहरादून स्थित नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ थे, जबकि कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी उपस्थित रहे। इन्हीं विशिष्ट अतिथियों के कर-कमलों से यह सम्मान प्रदान किया जाना प्रस्तावित था। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत अमनदीप कौर सिद्धू ने नेशनल वीआईपी प्रेस क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राव गुलबहार तथा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंघल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्था ने जिस विश्वास और सम्मान के साथ उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के योग्य समझा है, उस विश्वास पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। वे आगे भी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को पूरी ईमानदारी के साथ उठाती रहेंगी तथा समाजसेवा के क्षेत्र में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रहेंगी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अमनदीप कौर सिद्धू को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इसे सहारनपुर जनपद के लिए गर्व का विषय बताया।



