#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

सड़क हादसे में पति की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिले पलिया विधायक रोमी साहनी, दी आर्थिक सहायता

सड़क हादसे में पति की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिले पलिया विधायक रोमी साहनी, दी आर्थिक सहायता

ब्यूरो रिपोर्टर – तुषार शुक्ला
                                     

लखीमपुर खीरी। ग्राम लक्ष्मीपुर कुरैया लोहरना निवासी ऋषिकुमार और उनकी पत्नी नंदरानी भट्ठे पर ईंट पाथकर अपने बच्चों का पालन-पोषण करते थे। सड़क दुर्घटना में ऋषिकुमार की असमय मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही पलिया विधायक रोमी साहनी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और मृतक की पत्नी नंदरानी को ₹15,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस दौरान विधायक रोमी साहनी ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा, “जब भी किसी प्रकार की जरूरत पड़े, बिना किसी संकोच के मुझे याद कर लेना। मैं हर संभव मदद के लिए हमेशा आपके साथ खड़ा हूं।”

इस अवसर पर स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। विधायक के इस संवेदनशील कदम की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button