#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मन की बात कार्यक्रम में सुना प्रधानमंत्री का संबोधन, स्वदेशी गणपति प्रतिमा अपनाने का किया आह्वान

मन की बात कार्यक्रम में सुना प्रधानमंत्री का संबोधन, स्वदेशी गणपति प्रतिमा अपनाने का किया आह्वान

ब्यूरो  रिपोर्टर – तुषार शुक्ला

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने मोहल्ला कुम्हारन टोला स्थित बूथ संख्या 206 पर श्री धर्मादा समिति गौशाला के कैंप कार्यालय में वरिष्ठजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का श्रवण किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश की आत्मनिर्भरता, रक्षा, शिक्षा, खेल और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आईएनएस दुनागिरि, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय पूरी तरह स्वदेशी डिजाइन और निर्माण के उदाहरण हैं। साथ ही C-295 विमान की पहली उड़ान पूरी होने और भारत में ऐसे 40 विमानों के निर्माण का उल्लेख करते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में इसे बड़ी उपलब्धि बताया।
प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता का जिक्र करते हुए बताया कि दुनिया भर में 2,500 से अधिक स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने भारत के खिलाड़ियों द्वारा विश्व योगासन चैंपियनशिप में 102 स्वर्ण सहित कुल 114 पदक जीतने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। इसके अलावा नागालैंड वुमेन फुटसल लीग और नए स्वरूप में विकसित नालंदा विश्वविद्यालय की भी सराहना की।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि आगामी गणेशोत्सव में घरों, सोसायटियों और मोहल्लों में स्थापित होने वाली भगवान गणेश की प्रतिमाएं देश की मिट्टी से बनी स्वदेशी प्रतिमाएं ही हों, जिससे स्थानीय कारीगरों को भी प्रोत्साहन मिले।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, सेंट्रल बार एसोसिएशन महामंत्री संदीप अवस्थी, नगर महामंत्री धीरज बाजपेई, नामित सभासद गीता विश्वकर्मा, नगर उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा, नगर मंत्री सीमा वर्मा, पूर्व नगर मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा, युवा मोर्चा नगर महामंत्री हिमांशु सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button