#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस, नए सदस्यों का हुआ सम्मान

चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस, नए सदस्यों का हुआ सम्मान

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज (सीआईएस) द्वारा दिल्ली रोड स्थित होटल ओएसिस में “सौहार्द (ऑल मेंबर्स मीट)” एवं अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री स्वामी भारत भूषण, प्रख्यात शायर डॉ. नवाज़ देवबंदी, पूर्व आईजी सीआरपीएफ भानु प्रताप सिंह तथा एमएसएमई विकास कार्यालय आगरा के सहायक निदेशक अवधेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने एमएसएमई क्षेत्र को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। महासचिव अमित चौधरी ने संस्था की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि सीआईएस से 430 से अधिक सदस्य जुड़े हैं। इस अवसर पर सीए वाई.के. गर्ग, अजय चावला, सुमित पोपली, दीपक कुमार अग्रवाल, राजीव भाटला, नीरज भारती, वरुण चावला, सुधीर कुमार, नासिर अंसारी, नरेश कुमार गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता एवं विजेंद्र त्रिपाठी सहित नए सदस्यों का सम्मान किया गया। स्वामी भारत भूषण, भानु प्रताप सिंह, संरक्षक अमर गुप्ता, चेयरमैन एच.एस. चड्ढा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलजीत सिंह चावला ने भी विचार व्यक्त किए। डॉ. नवाज़ देवबंदी ने अपनी शायरी से समां बांधा।विजेंद्र त्रिपाठी ने इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा उपकरण तथा डीसीबी बैंक की शाखा प्रबंधक शालू चौहान ने बैंक योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा, सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ एवं व्यापारी नेता नवीन मक्कड़ का सम्मान किया गया। कोषाध्यक्ष नीरज मिड्ढा ने आभार व्यक्त किया तथा संदीप शर्मा ने संचालन किया। कार्यक्रम में एमपीएस सिंह चावला, दीपक बाठला, दिनेश माहेश्वरी, विजय वशिष्ठ, रवि टंडन, सक्षम बत्रा, संजय गुप्ता, डी.के. गुप्ता, सुधाकर अग्रवाल सहित लगभग 250 सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button