#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल बने समाजसेवी मोहन बाजपेई, मेहनतकश लोगों को बांटे शर्बत और अंगोछे

भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल बने समाजसेवी मोहन बाजपेई, मेहनतकश लोगों को बांटे शर्बत और अंगोछे

लखीमपुर खीरी ब्यूरो रिपोर्ट: तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी के बीच, जब लोग घरों से निकलने से भी बच रहे हैं, ऐसे समय में समाजसेवी मोहन बाजपेई ने मानवता और सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने रिक्शा चालकों, ई-रिक्शा चालकों, ठेला एवं ठेलिया संचालकों, मोचियों तथा अन्य मेहनतकश लोगों को ठंडे शर्बत की बोतलें और अंगोछे वितरित कर उन्हें गर्मी से राहत पहुंचाई।

मोहन बाजपेई लंबे समय से सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। बच्चों की परीक्षाओं के दौरान निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराना, बेजुबान पशुओं के गले में सुरक्षा पट्टी पहनाना और जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करना उनके सेवा भाव का परिचायक है।

स्थानीय लोगों ने उनके इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवाभावी व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा हैं। बिना किसी स्वार्थ के समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले मोहन बाजपेई ने एक बार फिर साबित किया है कि सच्ची जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

लखीमपुर खीरी को ऐसे समाजसेवी पर गर्व है। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर समाजसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Related Articles

Back to top button