पीड़ित ने वरिष्ट पुलिस अधीक्षक से विकास प्राधिकरण अधिकारी पर की कार्यवाही की मांग

पीड़ित ने वरिष्ट पुलिस अधीक्षक से विकास प्राधिकरण अधिकारी पर की कार्यवाही की मांग
पीड़ित सुशील सोनकर ने कहा विकास प्राधिकरण के अधिकारी कर रहे कोर्ट के आदेशों की हवहेलना
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर उच्च न्यायालय के आदेशों की अवेहलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को पीड़ित जैल चुंगी निवासी सुशील पुत्र जगदीश लाल ने एक शिकायती पत्र वरिष्ट पुलिस अधीक्षक को देकर कार्यवाही की मांग की।
शिकायती पत्र मे पीड़ित ने बताया कि उसकी एक संपत्ति मोहल्ला मौजमपुर जेल चुंगी में है। जिसमें उच्च न्यायालय इलाहाबाद से इस प्रक्रिया पर स्थगन का आदेश था जो कि दिनांक 8-7 – 2009 को स्टे के आदेश पारित हुए थे, जिनके अनुसार उक्त संपत्ति में किसी भी प्रकार के दखल न किए जाने विषयक आदेश चले आ रहे थे, आज सुबह सहारनपुर विकास प्राधिकरण अधिकारी के साथ उनके कुछ सहयोगी कर्मचारी मौके पर उसकी जमीन पर बोर्ड लगाकर कब्जा करने का नाजायज प्रयास कर रहे थे, प्रार्थी ने सूचना पर पहुंचकर जब इन लोगों का विरोध किया तो इन सभी ने उनके साथ अभद्रता की। जब प्रार्थी ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशों को विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को उच्च न्यायालय के आदेश की प्रतिलिपि को दिखाई तो उन्होंने इसे नकार दिया। पीड़ित सुशील ने वरिष्ट पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में कार्यवाही की मांग की है।



