#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

रोहित राणा ने थामा बसपा का हाथ, बेहट सीट पर बढ़ी हलचल

रोहित राणा ने थामा बसपा का हाथ, बेहट सीट पर बढ़ी हलचल

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर  ब्रस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के सामने रोहित राणा के पार्टी में शामिल होने से सहारनपुर की बेहट विधानसभा सीट पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस कदम को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी और क्षेत्रीय राजनीति में नए समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

रोहित राणा के बसपा में शामिल होने की खबर के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय राजनीति से जुड़े लोगों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि उनके आने से बसपा को बेहट सीट पर एक नया चेहरा मिल सकता है, जो जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती देने में मददगार साबित हो सकता है। बेहट विधानसभा सीट सहारनपुर जिले की चर्चित सीटों में से एक मानी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला अक्सर कड़ा रहता है। ऐसे में रोहित राणा की बसपा में एंट्री को सिर्फ पार्टी बदलने की घटना नहीं, बल्कि संभावित उम्मीदवार चयन की दिशा में अहम संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि पार्टी आने वाले दिनों में इस सीट को लेकर अपनी रणनीति और स्पष्ट कर सकती है। हालांकि, अभी तक प्रत्याशी चयन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस नाम को लेकर अटकलें तेज हैं। बसपा की कोशिश होगी कि वह बेहट सीट पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए ऐसे चेहरों को आगे लाए, जो क्षेत्र में पहचान और प्रभाव रखते हों। रोहित राणा की एंट्री से पार्टी को स्थानीय स्तर पर कितना लाभ मिलेगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

Related Articles

Back to top button