निर्जला एकादशी पर मीठे शरबत की छबील लगाकर राहगीरों की सेवा

निर्जला एकादशी पर मीठे शरबत की छबील लगाकर राहगीरों की सेवा
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अंबेहटा
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर नगर के मुख्य बस स्टैंड पर मीठे शरबत की छबील लगाकर राहगीरों को शीतल पेय वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब अंबेहटा एवं राउवाला शिव मंदिर के बाबा लाल गिरी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस दौरान पत्रकार सुरेन्द्र अरोड़ा, पत्रकार अर्श शफीक, पत्रकार नदीम अहमद,तारिक अहमद, सुंदर सैनी, बबलू कुमार, सेठपाल कश्यप,नरेश गोयल, मुकेश कश्यप, जावेद कुरैशी और इदरीश सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सेवा कार्य में सहयोग किया।
आयोजकों ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे राहगीरों को शरबत पिलाना पुण्य का कार्य है। ऐसे सामाजिक और धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
छबील में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया और आयोजकों के इस सेवा कार्य की सराहना की।



