#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

यातायात नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, हूटर लगी दो लग्जरी कारें सीज

यातायात नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, हूटर लगी दो लग्जरी कारें सीज

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी के नेतृत्व में चलाई गई सघन चेकिंग के दौरान, अवैध रूप से हूटर लगाकर घूम रही एक स्कॉर्पियो (UP19V 2021) और एक टोयोटा अर्बन क्रूजर (UK07HK9088) को चिन्हित कर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत मौके पर ही सीज कर दिया गया। इस प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी के साथ उप-निरीक्षक सुशील कुमार, अंकित कुमार, रविन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल विजय व सचिन कुमार शामिल रहे, जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक बनकर नियमों का पालन करें क्योंकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button