#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ से निपटने को आपदा मित्र व सिविल डिफेंस का संयुक्त

बाढ़ से निपटने को आपदा मित्र व सिविल डिफेंस का संयुक्त मॉक ड्रिल

रिपोर्ट- अखिलेश कुमार यादव, पीलीभीत

पीलीभीत -मानसून को देखते हुए बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर बुधवार को जनपद में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आपदा मित्र व नागरिक सुरक्षा विभाग सिविल डिफेंस ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास किया।

मॉक ड्रिल में बाढ़ के समय नाव चलाना, रेस्क्यू रस्सी फेंकना, घायलों को स्ट्रेचर पर ले जाना, प्राथमिक उपचार व राहत सामग्री वितरण की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया गया। टीमों ने नदी किनारे बसे गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का अभ्यास भी किया।

इस प्रशिक्षण में आपदा मित्र स्वयंसेवक गगन पाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने राहत कार्य टीम का नेतृत्व करते हुए बचाव तकनीकों का प्रदर्शन किया। गगन पाल ने बताया कि आपदा के समय त्वरित सूचना और संगठित बचाव कार्य से जनहानि को न्यूनतम किया जा सकता है।

सिविल डिफेंस के वार्डन ने बताया कि जिले के सभी तटवर्ती क्षेत्रों में ऐसे प्रशिक्षण आगे भी कराए जाएंगे, ताकि आपदा की स्थिति में आपदा मित्र व सिविल डिफेंस की टीम तुरंत सक्रिय हो सके।

मॉक ड्रिल में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक व युवा भी मौजूद रहे और उन्होंने आपदा प्रबंधन की तकनीकें सीखीं।

पीलीभीत में आपदा मित्र व सिविल डिफेंस द्वारा आयोजित बाढ़ राहत बचाव मॉक ड्रिल में प्रदर्शन करते स्वयंसेवक। बीच में आपदा मित्र गगन पाल  उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button