#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

वेतन न मिलने से घंटाघर विद्युत विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर घंटाघर स्थित विद्युत विभाग कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने वेतन न मिलने के विरोध में आज पूरी तरह से काम बंद कर दिया है। कंप्यूटर ऑपरेटरों का आरोप है कि उन्हें पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। बार-बार मांग के बावजूद भुगतान न होने से परेशान होकर सभी ऑपरेटरों ने आज से कार्य बहिष्कार कर दिया। काम बंद होने से बिजली बिल जमा, नया कनेक्शन, नाम परिवर्तन, लोड बढ़वाने जैसे ऑनलाइन काम पूरी तरह ठप हो गए हैं। उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बिना वेतन के घर चलाना मुश्किल हो गया है। विभाग को कई बार लिखित में दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन काम बंद करना पड़ा।

फिलहाल विद्युत विभाग के अधिकारियों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो उपभोक्ता सेवाएं लंबे समय तक प्रभावित रह सकती हैं।

Related Articles

Back to top button