राम मंदिर दान मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, एफआईआर और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

राम मंदिर दान मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, एफआईआर और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान और चढ़ावे की कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर बुधवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने सहारनपुर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पूरे प्रकरण में तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए… उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान की पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बिना मुकदमा दर्ज किए एसआईटी जांच की घोषणा करना उचित प्रक्रिया नहीं है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष संदीप राणा महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी जिला उपाध्यक्ष सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू सेवा दल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा नसीब खान समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे!



