विकास हमारी प्राथमिकता और जनसेवा हमारा संकल्प, महापौर ने वार्ड एक में किया 55 लाख रुपये की 4 सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

विकास हमारी प्राथमिकता और जनसेवा हमारा संकल्प, महापौर ने वार्ड एक में किया 55 लाख रुपये की 4 सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड संख्या एक के शांति नगर क्षेत्र में चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यो का पूजा अर्चना के साथ विधिवत शुभारंभ किया। नगर निगम द्वारा निर्मित इन चार सड़कों पर लगभग 55 लाख रुपये की लागत आयेगी।
इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि ‘‘विकास हमारी प्राथमिकता और जनसेवा हमारा संकल्प’’ है। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से जहां क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी वहीं क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा तथा जलभराव एवं मार्ग संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
महापौर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के प्रत्येक क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। वार्ड एक में विकास कार्यों की यह शुरुआत क्षेत्र में ‘विकास की बहार’ साबित होगी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्य लगातार कराए जाएंगे। उपसभापति मयंक गर्ग ने कहा कि महापौर के नेतृत्व में नगर निगम शहर में विकास कार्यों को नई गति दे रहा है। कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, पार्षद मुकेश गक्खड़, पार्षद नूतन तोमर, पार्षद प्रतिनिधि परविंदर तोमर व नीरज दिवाकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



