#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

लखनऊ हादसे में छात्रों की मौत पर मंसूर बदर का छलका दर्द,

लखनऊ हादसे में  छात्रों की मौत पर मंसूर बदर का छलका दर्द,

श्रद्धांजलि सभा में नम हुईं आंखें सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल।…

विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर समाचार लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक अग्निकांड में छात्रों की मौत से आहत सहारनपुर के जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में दिवंगत छात्रों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
*वरिष्ठ मंसूर बदर ने अपने संबोधन में कहा कि* लखनऊ की घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्थाओं की गंभीर समीक्षा का विषय है। उन्होंने जिला प्रशासन से जनहित में कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी, शिक्षण संस्थानों और भीड़भाड़ वाले कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा मानकों की विशेष जांच कराने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
*शोक सभा में मौजूद* पार्षद समीर अंसारी, सईद सिद्दीकी, इज़हार मंसूरी, महमूद हसन, ज़फर अंसारी, मेनपाल, आसिफ अंसारी, गुलज़ेब खान, डॉ. मंसूर, रईस पप्पू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button