#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

गुरमीत कुमार की संदिग्ध मौत पर न्याय की मांग तेज, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कलेक्ट में किया प्रदर्शन….

गुरमीत कुमार की संदिग्ध मौत पर न्याय की मांग तेज, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कलेक्ट में किया  प्रदर्शन….

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर के ग्राम बेगमपुर बजना निवासी गुरमीत कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले मे  पीड़ित परिवार के साथ भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला प्रभारी सन्नी गौतम जिलाधिकारी से मिले। परिवार ने ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि गुरमीत कुमार पलक वाटिका बैंक्विट हॉल, तल्हेड़ी बुजुर्ग में कार्यरत था।मजदूरी मांगने को लेकर ठेकेदार व अन्य लोगों से विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई तथा करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी गई। परिवार ने घटना को सुनियोजित बताते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।जिला प्रभारी सन्नी गौतम ने कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाए। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button