थाना गंगोह की एक और सफलता गंगोह पुलिस ने दो नशा तस्कर पकडे…

थाना गंगोह की एक और सफलता गंगोह पुलिस ने दो नशा तस्कर पकडे…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना गंगोह पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा 2.0” के तहत दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गंगोह पब्लिक स्कूल के पास कब्रिस्तान तिराहे से मेहरबान उर्फ गोलू और आजम दोनों निवासी मौहल्ला गुजरान, गंगोह को दबोचा। अभियुक्तों के कब्जे से 105 ग्राम चरस बरामद हुई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार मे कीमत करीब 2.10 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही एक चाकू और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल (UP-11-CX-2452) भी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास है। अभियुक्त आज़म के खिलाफ पहले से ही गैंगस्टर एक्ट, लूट और जानलेवा हमले जैसे 4 गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि मेहरबान पर भी पूर्व में एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब इनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जांच कर रही है।



