पुलिस ने दबोचा शराब तस्कर, 12 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद….

पुलिस ने दबोचा शराब तस्कर, 12 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद….
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन मे अपराध नियंत्रण व अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दबनी कब्रिस्तान के पास से एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए अभियुक्त की पहचान *याहयाह उर्फ काग्गा* पुत्र मुस्तकीम, निवासी 62 फुटा रोड, उस्मानिया मस्जिद के पास, कुतुबशेर के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्ज़े से *12 बोतल माल्टा देशी शराब हरियाणा मार्का* बरामद की है। थाना कुतुबशेर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध से संबंधित धाराओं मे मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें पहले से एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



