#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जेकेएसएस के पदाधिकारियों को योगाचार्यों ने प्रोटोकाल से कराया योग।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जेकेएसएस के पदाधिकारियों को योगाचार्यों ने प्रोटोकाल से कराया योग।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जेकेएसएस ने तेहरी का किया भंडारा पदाधिकारियों को बांटी संस्था टीशर्ट
महिला सम्मेलन में महिलाओं का किया गया स्वागत महिलाओं अधिकारों पर चर्चा।

रिपोर्ट, अखिलेश कुमार यादव,पीलीभीत

जनपद के निकट गहोनिया चुंगी रेलवे फाटक खपरैल गौटिया पीलीभीत जन कल्याण सुरक्षा संघ जन सेवा जन संपर्क कार्यालय पर रविवार प्रातः 9बजे से सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ के तत्वाधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हरि ओम राहुल यादव एवं मीरा देवी योगाचार्यों ने अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग कराया योगाचार्यों ने योग कराते हुए योग पर विस्तार से चर्चा करते हुए योग से होने वाले लाभ के विषय में बताया संस्था के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा का संतुलन स्थापित करने का मार्ग है। नियमित योग करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है और हम जीवन में अधिक अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा अनुभव करते हैं उन्होंने सभी पदाधिकारी से कहा सभी को प्रतिदिन योग अभ्यास करना चाहिए।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जन कल्याण सुरक्षा संघ ने तहरी के भंडारे का आयोजन किया जिसमें योग में शामिल होने वाले तथा आम जनमानस ने शाम तक भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम में पहुंचे दो दर्जनों से अधिक लोगों को जन कल्याण सुरक्षा संघ संस्था की टी-शर्टो का वितरण किया गया एवं कार्यक्रम में महिला सम्मेलन का भी कार्यक्रम रखा गया जिसमें महिलाओं को सम्मानित किया गया एवं उनके अधिकारों पर विशेष चर्चा की गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से शमशाद अंसारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश राय सिंह यादव मंडल कार्यकारी सदस्य बरेली पूनम देवी वर्मा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महिला बृजेश सिंह जिला सचिव शिव कुमारी जिला सचिव महिला नंदराम वर्मा ब्लॉक प्रभारी ललौरीखेड़ा कमला देवी न्याय पंचायत अध्यक्ष महिला टोडरपुर प्रभु नाथ न्याय पंचायत महासचिव जमुनिया छाया देवी नगर सचिव पीलीभीत जयवीर सिंह ग्राम अध्यक्ष बंदरबोझ हरिशंकर यादव ग्राम अध्यक्ष जमुनिया संजीव कुमार पासवान ग्राम अध्यक्ष खासपुर बेबी अधिकारी ग्राम अध्यक्ष महिला बूंदीभूड़ चौदह नंबर राज कपूर ग्राम महासचिव बंदरबोझ बबीता प्रजापति प्रधान कार्यालय सचिव ममता राजभर कार्यालय/जिला व्यवस्थापिका रीता देवी फूलमती सोमवती लक्ष्मी गीता देवी प्रमिला नेतराम अनिल कुमार सुभावती उर्मिला जहूर अहमद सलीम अशरफ आत्माराम सहित आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button