#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

BPSC में 35वीं रैंक हासिल कर साहिबा खान बनीं SDM,तहसील बेहट के गाँव पिठौरी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

BPSC में 35वीं रैंक हासिल कर साहिबा खान बनीं SDM,तहसील बेहट के गाँव पिठौरी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर बेहट/पिठौरी
कहते हैं कि मेहनत, समर्पण और मजबूत इरादों के सामने कोई मंजिल दूर नहीं होती। इसी बात को सच साबित करते हुए गाँव पिठौरी, तहसील बेहट की बेटी साहिबा खान ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त कर SDM (उप जिलाधिकारी) पद पर चयनित होकर अपने परिवार, क्षेत्र और समाज का नाम गौरवान्वित किया है।
साहिबा खान की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही पूरे गाँव में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। साहिबा खान, भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त (Honorary Flying Lieutenant) खालिद अली खान की पुत्री हैं। अनुशासन, शिक्षा और मेहनत के संस्कारों में पली-बढ़ी साहिबा ने अपनी लगन और निरंतर प्रयास से यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। वह ताबिश हसन (IPS 2023 Batch) की धर्मपत्नी भी हैं। परिवार का सहयोग, शिक्षा के प्रति समर्पण और दृढ़ संकल्प उनकी सफलता की मजबूत नींव बने।
ग्रामीणों का कहना है कि साहिबा खान ने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदारी से किए जाएँ तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि विशेष रूप से क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। गाँव के लोगों ने बताया कि साहिबा शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं। उनकी इस सफलता ने यह संदेश दिया है कि बेटियाँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं और समाज को नई दिशा दे सकती हैं। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने साहिबा खान को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि वह प्रशासनिक सेवा में रहते हुए समाज और देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी गाँव पिठौरी, तहसील बेहट एवं दैनिक धारा लक्ष्य समाचार के परिवार की ओर से साहिबा खान उनके परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ दी।

Related Articles

Back to top button