बिजनौर

चांदपुर के फैज़ कुरैशी ने युवा रोजगार मेले में निभाई अहम भूमिका, राहुल गांधी को दी जन्मदिन की मुबारकबाद।

मोहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर।चांदपुर।कांग्रेस नेता जननायक राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित युवा रोजगार मेले में चांदपुर के फैज़ कुरैशी ने ऑर्गनाइज़र टीम के सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
फैज़ कुरैशी ने मेले के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी ने खुलकर प्रशंसा की। उनके कार्य की सराहना के बाद फैज़ को राहुल गांधी से मिलने का अवसर भी मिला।
राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान फैज़ कुरैशी ने उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद पेश की और युवाओं के रोज़गार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।
बता दें कि फैज़ कुरैशी वरिष्ठ कांग्रेस नेता अफ़ज़ल कुरैशी के सुपुत्र हैं। अफ़ज़ल कुरैशी कांग्रेस सेवादल, बिजनौर के ज़िला अध्यक्ष हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए फैज़ भी युवा कांग्रेस के माध्यम से जनसेवा में जुटे हुए हैं।
मोहल्ले के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फैज़ की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button