एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचें : सीएमओ…

एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचें : सीएमओ…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में बालरोग एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की मासिक बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है तथा इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने में निजी चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्य वक्ता डॉ. महेश गोयल ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन समय पर लगवाना आवश्यक है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव में लगभग 90 प्रतिशत तक प्रभावी है। डॉ. डी.के. तिवारी ने कहा कि भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर मृत्यु का प्रमुख कारण है, इसलिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। आईएपी अध्यक्ष डॉ. रविकांत निरंकारी ने भरोसा दिलाया कि निजी चिकित्सक एचपीवी टीकाकरण अभियान में पूर्ण सहयोग देंगे तथा अभिभावकों को सही जानकारी उपलब्ध कराएंगे। बैठक में फॉगसी पदाधिकारी एवं विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।



