#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले देहरादून में ‘रन फॉर योगा’ का आयोजन, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले देहरादून में ‘रन फॉर योगा’ का आयोजन, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

देहरादून (गोपाल रावत) 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज पुलिस लाइन, देहरादून में ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है। यह कार्यक्रम योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। यहां की आध्यात्मिक परंपरा और प्राकृतिक वातावरण मानवता को स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश देते हैं। उन्होंने योग को शरीर, मन और आत्मा में सामंजस्य स्थापित करने वाली वैज्ञानिक पद्धति बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनके प्रस्ताव के बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मान्यता मिली। आज 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग कर रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक विनोद चमोली, मेयर सौरभ थपलियाल, सचिव आयुष रंजना राजगुरु, डीएम डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी परमेंद्र डोभाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button