मीडिया मंच के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में पत्रकारों ने राज्यमंत्री जसवंत सैनी को पुष्पगुच्छ भेंट कर की शिष्टाचार भेंट

मीडिया मंच के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में पत्रकारों ने राज्यमंत्री जसवंत सैनी को पुष्पगुच्छ भेंट कर की शिष्टाचार भेंट
विशेष रिपोर्ट- मो कलीम अंसारी
सहारनपुर मीडिया मंच के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के औद्योगिक एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवन्त सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट करते हुए पुष्पगुच्छ दिया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ हैं जो समाज का आईना होता हैं पत्रकार पर सकारात्मक खबरों को जन जन तक पहुँचाने का जिम्मा होता हैं, श्री सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रहा जनकल्याणकारी योजनाओं को मीडिया बंधुओं द्वारा आम जनमानस तक अपनी लेखनी कलम के माध्यम से पहुंचा कर लाभ दिलाने का माध्यम बनती हैं। मीडिया मंच के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारों के ऊपर फ़र्जी मुकदमें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे वहीं उन्होंने कहा कि अगर किसी पत्रकार द्वारा कोई गलत कार्य किया जाता है तो उसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। ताकि जो दोषी हैं उसे सजा मिले लेकिन जो निर्दोष हैं उसे रंजिश बाजी का शिकार न बनाया जाएं। महासचिव मोनू कुमार ने कहा कि मीडिया मंच जिले भर के सभी पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हैं कहीं किसी पत्रकार साथी को कोई भी समस्या आती हैं तो मीडिया मंच के माध्यम से निस्वार्थ उस साथी की समस्या का समाधान कराया जायेगा। पत्रकार हमेशा सम्मान का भूखा होता हैं और पत्रकारिता करना ही उसका धर्म हैं लेकिन जो लोग चापलूसिया या चाटुकारिता करते हैं वो मीडिया जगत के लिए बदनुमा दाग़ हैं। इस मौके पर पत्रकार मुकेश मनवाल, पत्रकार सचिन तनेजा, पत्रकार विनय जैन, आदि पत्रकार साथी मौजूद रहें।



