#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

‘हरे कृष्णा स्टोन क्रेशर’ का लाइसेंस निलंबित, ₹82.95 लाख का जुर्माना….

‘हरे कृष्णा स्टोन क्रेशर’ का लाइसेंस निलंबित, ₹82.95 लाख का जुर्माना….

विशेष रिपोर्ट  – मो कलीम अंसारी

सहारनपुर ज़िलाधिकारी के निर्देशन मे गठित टास्क फोर्स ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कमर कस ली है। इसी क्रम मे खान निरीक्षक द्वारा तहसील बेहट के ग्राम असलमपुर बरथा स्थित मैसर्स हरे कृष्णा स्टोन क्रेशर पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान क्रेशर परिसर में दो ओवरलोड ट्रक पकड़े गए, जिनका ऑनलाइन चालान कर उन्हें सीज कर दिया गया। इसके अलावा, क्रेशर के पीछे भारी मात्रा मे 8,120 घन मीटर उपखनिज आर.बी.एम. का अवैध भंडारण पाया गया, जिससे राज्य सरकार को लगभग 82.95 लाख के राजस्व की क्षति हुई है। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से भी वाहनों के जरिए ओवरलोड माल की निकासी की पुष्टि हुई है। इन गंभीर अनियमितताओं के चलते क्रेशर की भंडारण अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया है।

सख्त कार्रवाई के आंकड़े (मई 2026 तक):
  178 वाहन: अवैध परिवहन में ज़ब्त, ₹73.57 लाख का जुर्माना वसूला गया।

अवैध खनन वसूली: ₹319.68 लाख के राजस्व की रिकवरी।

FIR दर्ज: गंभीर मामलों में 3 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button