गुरलां में सांसद, विधायक ने प्रबुद्ध वर्ग से संपर्क कर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

गुरलां में सांसद, विधायक ने प्रबुद्ध वर्ग से संपर्क कर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
संवाददाता – सत्यनारायण सेन गुरला
गुरला मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विशेष संपर्क अभियान के तहत भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल और सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया ने प्रबुद्ध वर्ग संपर्क कार्यक्रम में गुरला में कजोडी मल सेन के निवास पर पहुंचकर शिक्षाविदों एवं प्रबुद्ध जनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं राजस्थान सरकार के 3 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
दामोदर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है,
विधायक लादू लाल पितलिया ने कहा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में कानून व्यवस्था, आधारभूत विकास, महिला सुरक्षा और किसान कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।
कार्यक्रम में कजोडी मल सेन, सुर्य प्रकाश पारीक, बालु राम दरोगा, प्रकाश दाधीच , शिव लाल माली, सत्यनारायण शर्मा सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे साथ ही कारोई मंडल अध्यक्ष शम्भू लाल गुर्जर, नन्द लाल गुर्जर जिला परिषद सदस्य, देवा लाल गुर्जर, सत्यनारायण सेन गुरला,नरपतसिंह, श्याम लाल गुर्जर संरपच सेथुरिया भी मोजुद रहे






