प्रबुद्ध वर्ग से संपर्क कर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां : राजीव गुंबर

प्रबुद्ध वर्ग से संपर्क कर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां : राजीव गुंबर
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विशेष संपर्क अभियान के तहत नगर विधायक राजीव गुंबर ने प्रबुद्ध वर्ग संपर्क कार्यक्रम में जैन कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. प्रवीन कुमार के निवास पर पहुंचकर शिक्षाविदों एवं प्रबुद्ध जनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पत्रकों का वितरण किया। विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था, आधारभूत विकास, महिला सुरक्षा और किसान कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। कार्यक्रम में डॉ. हरवीर सिंह चौधरी, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. संजय मौर्य, डॉ. महेश कुमार एवं डॉ. राजेश कुमार सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता भी मौजूद रहे।



