विधायक आशु मलिक ने हरेटी-जमालपुर मार्ग का किया शिलान्यास, वर्षों पुरानी मांग पूरी

विधायक आशु मलिक ने हरेटी-जमालपुर मार्ग का किया शिलान्यास, वर्षों पुरानी मांग पूरी
विशेष रिपोर्ट-मो कलीम अंसारी
सहारनपुर विधानसभा सहारनपुर देहात के ग्राम हरेटी, खुर्द जमालपुर, पाडली, खुशहालपुर समेत कई गांवों को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क का आज त्वरित योजना के अंतर्गत विधायक आशु मलिक ने शिलान्यास किया। यह मार्ग क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी। इसी सड़क पर श्मशान घाट और कब्रिस्तान स्थित हैं। मार्ग जर्जर होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत होती थी। सड़क बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। शिलान्यास के मौके पर ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक आशु मलिक ने कहा, “आप सबका प्यार, भरोसा और अपनापन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आप सभी के सहयोग से क्षेत्र की तरक्की और जनसेवा का सफर जारी रहेगा।”उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार जताया।



