अन्तराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जेकेएसएस ने लगाया योगाभ्यास शिविर।

अन्तराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जेकेएसएस ने लगाया योगाभ्यास शिविर।
हरिओम योगाचार्य राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जमुनिया ने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार कराया योगाभ्यास।
रिपोर्ट, अखिलेश कुमार यादव पीलीभीत
जनपद के निकट गहोनिया चुंगी रेलवे फाटक खपरैल गौटिया पीलीभीत जन कल्याण सुरक्षा संघ जन सेवा जन संपर्क कार्यालय पर सोमवार प्रातः सात बजे सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ के तत्वाधान में संस्था के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह के आवाह्न पर योग सप्ताह के अंतर्गत योगाभ्यास शिविर लगाया गया जिसमें ममता राजभर कार्यालय/जिला व्यवस्थापिका जेकेएसएस के नेतृत्व में पदाधिकारियों सदस्यों कार्यकर्ताओं को योगाचार्य हरि ओम ने सरकारी प्रोटोकॉल के आधार पर सभी को योगाभ्यास कराया योगाभ्यास प्रशिक्षण देते हुए उन्होंने योग से होने वाले लाभ के विषय में विस्तार से जानकारी दी संस्था के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने कहा कि एक सप्ताह प्रतिदिन प्रातः कार्यालय पर योगाभ्यास कराया जाएगा सभी प्रतिदिन कार्यालय पर पहुंच कर योगाभ्यास कराया जाएगा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी पदाधिकारियों को योग शिविर में शामिल होना आवश्यक होगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन पाल दीपक अरुण अभिषेक शिवम किशन राहुल वरुण राजपूत सुशांत राजपूत सोमवती रितु लक्ष्मी पाल भूमिका मीनाक्षी वर्मा सुरभि वर्मा सहित आदि कार्यकर्ता ने योगाभ्यास में भाग लिया।








