सातवें बड़े मंगल पर मीठे जल शिविर का आयोजन, राहगीरों की सेवा कर पूर्व विधायक जगपाल सिंह जी ने दिया मानवता का संदेश

सातवें बड़े मंगल पर मीठे जल शिविर का आयोजन, राहगीरों की सेवा कर पूर्व विधायक जगपाल सिंह जी ने दिया मानवता का संदेश
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर गागलहेड़ी पायस एजुकेशनल ग्रुप एवं अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में आज महाराजा अग्रसेन चौक, गागलहेड़ी (सहारनपुर) पर सातवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर राहगीरों एवं यात्रियों के लिए मीठे जल का विशाल सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जगपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र धीमान, वरिष्ठ भाजपा नेता बिजनेस प्रधान,सोम सिंह, वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश शर्मा, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश गुप्ता, विपुल गुप्ता कोटा, विजय गर्ग, गागलहेड़ी अध्यक्ष पंकज सिंघल एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।
सभी अतिथियों ने राहगीरों को मीठा जल पिलाकर सेवा कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जगपाल सिंह ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने भगवान श्रीराम से समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि हमारा देश श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, यही हमारी मंगलकामना है। उन्होंने पायस एजुकेशनल ग्रुप एवं अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा किए जा रहे इस पुण्य एवं जनसेवा के कार्य की सराहना करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है उन्होंने श्री राम एवं हनुमान जी से बड़े मंगल के अवसर पर सभी देशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की | कार्यक्रम में पायस एजुकेशनल ग्रुप के प्रबंधक पंकज गर्ग, हर्षित गर्ग, प्रधानाचार्य मनोज यादव, कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार, सारिका शर्मा, डॉली यादव, रेशमा, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, सोनू कुमार, प्रीतम कुमार, वीरेंद्र यादव, रामकुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



