पार्षद मंसूर बदर को मुशायरा और कवि सम्मेलन में किया गया सम्मानित

पार्षद मंसूर बदर को मुशायरा और कवि सम्मेलन में किया गया सम्मानित
विशेष रिपोर्ट – मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अवाने ग़ालिब ऑडिटोरियम दिल्ली में हुए ग्रांट मुशायरा और कवि सम्मेलन ‘ दरिया ए सुख़न ‘ में पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर को उर्दू अदब की ख़िदमात के लिए बॉलीवुड संगीतकार डब्बू मलिक सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी पूर्व राज्य सभा सांसद और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफज़ल और न्यूज़ परिक्रमा के वरिष्ठ संपादक नवाजिश खान ने अवॉर्ड देकर सम्मानित किया इस मौके पर पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि खानवाड़ा ए बदर पहले से ही उर्दू अदब की ख़िदमात करता आया है उनके वालिद ए मरहूम पूर्व चेयरमैन नगर पालिका अय्यूब हसन बदर ने जो उर्दू अदब ख़िदमात की नींव रखी थी वो आज और मजबूत हो गई है इंशाल्लाह आगे भी ये मुहिम जारी रहेगी मुशायरा और कवि सम्मेलन में हिन्दुस्तान के एक से बढ़कर एक शायरों ने अपना कलाम पेश किया डॉक्टर नवाज़ देवबंदी,सुरेन्द्र शर्मा,मोहतरमा मुमताज नसीम,शहज़ादा गुलरेज,डॉक्टर नदीम शाद,डॉक्टर नुसरत मेंहदी,तबरेज़ राणा,हिमांशी बावरा,अंतर्राष्ट्रीय शायर काशिफ रज़ा,मोइन शादाब,रहमान मुसवीर,इल्मा हाशमी,मुस्कान मजीद ने एक से बढ़कर एक कलाम सुनाया मुशायरा की बेहतरीन निजामत मुंबई से गीतकार अल्तमश अब्बास ने की मुशायरा में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश दहिया ने भी शिरकत की कामयाब मुशायरा के संयोजक जुबेर अहमद और तस्लीम आरफी रहे!



