#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

1400 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार….

1400 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार….

विशेष रिपोर्ट,-मो कलीम अंसारी

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन मे अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरसावा पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर टोल प्लाज़ा सरसावा अंबाला रोड के पास से चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मोहन लाल पुत्र गणेश राम, निवासी बाड़मेर, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्ज़े से एक ट्रक कैंटर बरामद किया है, जिसमें चंडीगढ़ राज्य में बिक्री के लिए मान्य अलग-अलग ब्रांड की 1400 पेटी अंग्रेजी शराब तस्करी कर ले जाई जा रही थी। चंडीगढ़ से कम दामों में खरीदकर करते थे सप्लाई, पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने कबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर शराब खरीदता था और पुलिस से बचते हुए अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। इस अवैध कारोबार से होने वाली मोटी कमाई को वे आपस में बांट लेते थे। इस बड़ी कामयाबी को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम मे आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव, बलराम सिंह, अरुण कुमार, और सरसावा थाने के उपनिरीक्षक देवेंद्रपाल तोमर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना सरसावा पर आबकारी अधिनियम और बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Related Articles

Back to top button