उपनिरीक्षक भर्ती प्रक्रिया का एसएसपी ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता पर दिया जोर…

उपनिरीक्षक भर्ती प्रक्रिया का एसएसपी ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता पर दिया जोर…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों की 4,543 रिक्तियों के लिए चल रही दस्तावेज सत्यापन (डीवी) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण की व्यवस्था तथा पूरी भर्ती प्रक्रिया के संचालन का गहन जायजा लिया। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसएसपी अभिनंदन ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर प्राप्त हो सके।उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया को सुचारु एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान भर्ती प्रक्रिया में लगे संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



