#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के विशाल योग शिविर में 500 से अधिक लोगों ने किया योग

चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के विशाल योग शिविर में 500 से अधिक लोगों ने किया योग

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रृंखला के अंतर्गत चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज  द्वारा नेताजी सुभाष पार्क (कंपनी बाग) में पद्मश्री योगगुरु स्वामी भारत भूषण के सानिध्य में निःशुल्क विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुंबर, माँ शाकंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला वाई, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह तथा अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।स्वामी भारत भूषण ने योगाभ्यास कराते हुए स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का आह्वान किया। शिविर में 500 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया। सीआईएस अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही जीवन की सफलता का आधार हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक नीरज मिड्डा, सक्षम बत्रा एवं अमित कुमार टक्कर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन अवसर पर योगगुरु स्वामी भारत भूषण को शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी विशिष्ट अतिथियों को भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम में एच.एस. चड्ढा, विजय वशिष्ठ, संजय गुप्ता, गौरव जैन, सुनील सुरी, सुमित पोपली, सनी नागपाल, विश्वजीत पुंडीर, अमरनाथ, के.एल. अरोड़ा, संदीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, विनय दहूजा, हेमंत अरोड़ा, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button