#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

मेरठ ज़ोन की 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को किया सम्मानित…

मेरठ ज़ोन की 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को किया सम्मानित…

विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, सहारनपुर में 12 जून से आयोजित मेरठ ज़ोन की 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस जूडो, वुशु, ताइक्वांडो, कराटे एवं पेंचक सिलाट प्रतियोगिता-2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक नगर सहारनपुर व्योम बिंदल ने विजेता खिलाड़ियों एवं निर्णायकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात/लाइन्स शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी राहुल चौपड़ा, क्षेत्राधिकारी यातायात शशि प्रकाश, क्षेत्राधिकारी प्रथम रविकांत पाराशर, क्षेत्राधिकारी सदर मुनीश चंद्र, पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार, प्रतिसार निरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। जूडो पुरुष वर्ग में मेरठ तथा महिला वर्ग में सहारनपुर ने चल वैजयन्ती ट्रॉफी अपने नाम की। ताइक्वांडो पुरुष वर्ग में सहारनपुर और महिला वर्ग में मेरठ विजेता रहा। वुशु के पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में मेरठ ने बाजी मारी। कराटे पुरुष वर्ग में गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट तथा महिला वर्ग में सहारनपुर विजेता रहा। वहीं पेंचक सिलाट पुरुष वर्ग में गाजियाबाद कमिश्नरेट और महिला वर्ग में बागपत की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में विभिन्न खेलों के कोचों, रेफरियों एवं तकनीकी अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ताइक्वांडो, कराटे, जूडो, पेंचक सिलाट और वुशु प्रतियोगिताओं के संचालन में कुल 40 कोच, रेफरी एवं उद्घोषकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। आयोजन समिति ने सभी तकनीकी अधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। समापन समारोह में खिलाड़ियों के उत्साह, खेल भावना और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों ने भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button