साल बाद सहारनपुर में हुई यूपी आईएमए स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक, चिकित्सकों के उत्पीड़न पर चिंता…

18 साल बाद सहारनपुर में हुई यूपी आईएमए स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक, चिकित्सकों के उत्पीड़न पर चिंता…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर इंडियन मेडिकल एसोसिएन सहारनपुर शाखा के तत्वावधान में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में यूपी आईएमए स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। करीब 18 वर्ष बाद सहारनपुर में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर से लगभग 150 चिकित्सकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि यूपी आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल ने चिकित्सकों के पंजीकरण, फायर एनओसी एवं प्रदूषण एनओसी प्रक्रियाओं को सरल बनाने की मांग करते हुए चिकित्सकों के उत्पीड़न पर चिंता जताई। आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ. शरद अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सकों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महापौर डॉ. अजय सिंह ने आईएमए के पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित करते हुए चिकित्सकों के हितों की रक्षा का भरोसा दिलाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने भी बैठक की सराहना की। आईएमए सहारनपुर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने बैठक की मेजबानी को शाखा के लिए गौरवपूर्ण बताया। कार्यक्रम में डॉ. मंदीप सिंह, डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. रेणू शर्मा, डॉ. नीरज आर्य, डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. नरेश नौसरान, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. डी.के. गुप्ता एवं डॉ. राहुल सिंह सहित अनेक चिकित्सकों ने सहयोग किया।बैठक में डॉ. वाणी कपूर, डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. वी.बी. जिंदल, डॉ. रविंद्र गोयल, डॉ. रवि मेहरा, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. जयपाल चंद, डॉ. पंकज खन्ना, डॉ. भरत वार्ष्णेय, डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. महेश ग्रोवर, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. प्रशांत खन्ना, डॉ. रवि ठक्कर, डॉ. हिमांशु मेहता, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. रविकांत निरंकारी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।



