#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

स्वच्छता जागरूकता हेतु वार्ड 54 नूरबस्ती में नुक्कड़ नाटक का मंचन

“स्वच्छता जागरूकता हेतु वार्ड 54 नूरबस्ती में नुक्कड़ नाटक का मंचन”

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर के सहयोग से आई.ई.सी. नोडल अधिकारी डॉo संदीप कुमार मिश्र के  निर्देशानुसार  *सोशल पैरिटी एक्टिव कल्चरल एंड एजुकेशनल सोसाइटी (स्पेस)*   की टीम द्वारा वार्ड संख्या 54,17 एवं 45 में स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मदन भारती द्वारा लिखित नुक्कड़ नाटक *कचरा डॉन* का मंचन किया गया। डॉo संदीप कुमार मिश्र एवं वरिष्ठ समाजसेवी मुमताज देवबंदी द्वारा फ़ीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वार्ड-54 की स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष इसरार चौधरी द्वारा सभी व्यवस्थाओं मे अग्रणीय भूमिका निभाई। वार्ड 17 के नुक्कड़ नाटक मंचन का शुभारंभ वार्ड पार्षद संजीव कर्णवाल द्वारा किया गया। कचरा डॉन नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डॉo संदीप कुमार मिश्र द्वारा आमजन को स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग पर रोक, कपड़े के थैलों के प्रयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही राकेश कुमारी (प्रोजेक्ट मैनेजर) स्पेस सोसायटी ने वार्ड वासियों को अपने घर-आंगन में गार्डन/किचन गार्डन विकसित करने तथा अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उपस्थित लोगों को 4 बिंस (गीला, सूखा, सेनेटरी एवं घरेलू हानिकारक)  कचरा अलग-अलग  करके कर्मचारी को देने के बारे मे जागरूक किया। टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही सहारनपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित नगर निगम की टीम के अतिरिक्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अमित तोमर, सुधाकर का विशेष सहयोग रहा। वार्ड- 54 से  विशिष्ट समाजसेवी इनाम अंसारी, आलीशान अजहर, शेरु कैप्टन, सलीम अंसारी, शहजाद अंसारी, मोहल्ला समिति सदस्य , स्पेस सोसाइटी की प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश कुमारी सहित फील्ड सुपरवाइजर वंदना, सुनीता एवं ज्योति आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button